दुधि: म्योरपुर सीएचसी में बाहर से ₹1200 की दवा मंगवाई गई, सीएमओ बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
म्योरपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने वाले मरीजों को अस्पताल से मुफ्त दवाएं देने के बजाय बाहर से करीब 1200 रुपये तक की दवाएं खरीदने के लिए भेजे जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) तक पहुंच गई है।