बहराइच: मुकेरिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकेरिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई हैं।