आंवला: देवी पुल के पास बाइक फिसलने से दो लोग हुए घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर
आंवला के गांव कुंवरपुर निवासी जमुना प्रसाद और उनका भाई कुंवर पाल रिश्तेदारी में दावत देकर बाइक से वापस आ रहे थे, तभी देवी पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी आंवला भेजा। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।