आंवला: आंवला की पीड़ित महिला ने लगाए विपक्षी महिला पर विभिन्न गंभीर आरोप, पुलिस को दी तहरीर लगाई कार्रवाई की गुहार।
आंवला के मोहल्ला गौसिया चौक नई बस्ती निवासी जलधारा पत्नी रंजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विपक्षी महिला निवासी ग्राम बीहट समर सेबिल की मोटर खोलकर ले गई और पूछने पर झगड़ा करने पर आमादा हो गई और आरोप है कि मकान पर आ गई और मारते पीटते हुए बोली मैं तेरे मकान पर अवैध कब्जा करूंगी और तेरे भतीजे की शादी नहीं होने दूंगी और जान से मारने की धमकी देती है।