पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में लगातार कम हो रही उपज की आवक, सिर्फ 630 कट्टे ही हुई उपज की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में उपज की आवक में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। मंगलवार को मंडी में सिर्फ 630 कट्टे ही उपज की आवक हुई। मंगलवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को मंडी में प्याज की 600 कट्टे आवक हुई। जो सात साै रुपये से लेकर एक हजार दो साै रुपए क्विंटल तक बिकी। वहीं लहसुन की सिर्फ 30 कट्टे ही आवक हुई।