सिमडेगा: कुडरूम में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
कुडरूम निवासी रोशन बिलुंग नामक व्यक्ति 08 सितंबर की अहले सुबह किसी काम से पेड़ पर चढ़ रहा था। इसी क्रम में पेड़ की डाल टूटने से वह नीचे गिर गया। जिससे उसके पैर और कमर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।