कैराना: कांधला के मोहल्ला खैल में मामूली कहासुनी के बाद ईंटों से किया गया हमला, पिता-पुत्र घायल
Kairana, Shamli | Apr 30, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में मामूली कहासुनी के बाद पिता—पुत्र पर हमले का मामला सामने आया है। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपी पक्ष ने ईंटों से हमला किया है। हमले में नसीम व उसका पुत्र जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत की है।