सिविल लाइन क्षेत्र के महामना मालवीय इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर अपने परिवार के साथ पहुंचकर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मतदान किया है। इस दौरान कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्र वासियों से मतदान करने की अपील की है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रहित में मतदान करना जरूरी है।