मड़ियाहू: नेवढ़िया में कृषक सेवा केंद्र पर किसान गोष्ठी, उर्वरक प्रबंधन और कीट नियंत्रण पर मिला मार्गदर्शन
नेवढ़िया में कृषक सेवा केंद्र पर सोमवार की सुबह 11 बजे एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए। कृषि केंद्र पर हुई बैठक में धान की खेती और सब्जी उत्पादन में संतुलित उर्वरक उपयोग की तकनीकी जानकारी दी गई।