मड़ियाहू: मडियाहू में बरगद का पेड़ गिरा, क्षेत्राधिकारी की गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सैकड़ों साल पुराना बरगद का पेड़ बारिश के बाद अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। यह हादसा शनिवार को तड़के करीब 5 बजे हुआ। गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।