समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में लड़की भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दशहरा बालू पर निवासी अशोक राम के पुत्र अनीश कुमार पर गांव की ही एक लड़की को भगाने का आरोप था। इस संबंध में परिजनों ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।