-#घुमारवीं बाजार में फुटपाथों पर अवैध पार्किंग से बढ़ा हादसों का खतरा ...
-#स्थानीय लोगों ने की प्रशासन से कार्रवाई की मांग
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवी
-#घुमारवीं शहर में इन दिनों अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात अव्यवस्था के कारण गंभीर समस्या से जूझ रहा है। फुटपाथों पर वाहनों के कब्जे के चलते पैदल चलने वाले लोगों के लिए रास्ता तक नहीं बचता, जिससे अब बाजार में पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है।
-#दकड़ी चौक,गाँधी चौक से लेकर तहसील जाने वाले मार्ग तक हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। बाजार के दोनों ओर बने फुटपाथ, जो आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए थे, अब दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग स्थल बनकर रह गए हैं। ऐसे में लोगों को मजबूरन सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है, जहां हर समय तेज रफ्तार वाहनों का खतरा बना रहता है।
-#स्थानीय लोगों का कहना है कि इस लापरवाही के कारण कई बार छोटे-बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। हालांकि कई मामलों में बड़ी दुर्घटनाएं टल गईं, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो कोई गंभीर हादसा भी हो सकता है।
-#बाजार में रोजाना सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और व्यापारी आवाजाही करते हैं। सुबह और दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी होती है, तब स्थिति और भी भयावह हो जाती है। छोटे-छोटे बच्चे भारी ट्रैफिक के बीच से गुजरने को मजबूर होते हैं, जो कभी भी बड़े खतरे का कारण बन सकता है।
-#बुजुर्गों के लिए यह समस्या और भी गंभीर है। फुटपाथों पर वाहन खड़े होने के कारण उन्हें सड़क पर चलना पड़ता है, जहां संतुलन बनाकर चलना उनके लिए जोखिम भरा होता है। कई बुजुर्गों ने गिरने और चोट लगने की घटनाएं भी सामने आने की बात कही है।
-#स्थानीय निवासियों अश्वनी कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, विशन दास, सुमन भारद्वाज, राम चंद और संदीप कुमार सहित कई लोगों ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन समय-समय पर चालान और कार्रवाई तो करता है, लेकिन यह केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है। कुछ दिनों बाद फिर वही स्थिति बन जाती है और नियमों की खुलेआम अवहेलना शुरू हो जाती है।
-#लोगों ने आरोप लगाया कि बाजार क्षेत्र में स्थायी ट्रैफिक प्रबंधन की कमी है। न तो पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था है और न ही यातायात को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी योजना। ऐसे में लोग अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी वाहन खड़ा कर देते हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।
-#स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने सुझाव दिया बाजार क्षेत्र में नो-पार्किंग जोन को सख्ती से लागू किया जाए।
-#नियमित पुलिस गश्त और निगरानी सुनिश्चित की जाए।नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाए। वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की व्यवस्था विकसित की जाए।स्कूल समय के दौरान विशेष ट्रैफिक नियंत्रण किया जाए।
-#शहरवासियों का कहना है कि फुटपाथों को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त करवाना बेहद जरूरी है, ताकि पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि घुमारवीं बाजार को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाया जा सके।
-#पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस बचनबद्ध है। फुटपाथों से अवैध कब्जों को हटाने के लिए सख्त आदेश दिए जाएंगे।