दरभंगा: बिरौल में व्यवसायी पिता-पुत्र से मारपीट और लूट, डीएमसीएच में इलाज जारी, खतरे से बाहर
बिरौल थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक पर असामाजिक तत्वों ने सुपौल बाजार के व्यवसायी पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।साजिश के तहत रामबाबू महथा और उनके पुत्र राजा बाबू महथा पर हमला कर दिया.