मधेपुरा: भूपेंद्र चौक पर वित्तरहित शिक्षाकर्मियों ने वेतन और अनुदान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
मधेपुरा में वेतन एवं अनुदान नहीं मिलने से नाराज वित्तरहित शिक्षाकर्मियों ने गुरुवार को शाम 4 बजे भूपेंद्र चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्तरहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने की।