दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मीडिया से बात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना गुरु बताया। उन्होंने कहा कि आज मैं एक व्यक्ति को याद कर रही हूँ, हमारे प्रधानमंत्री जी। मैं अक्सर उन्हें एक गुरु के रूप में याद करती हूँ और उनकी शिक्षाओं को गहराई से आत्मसात करती हूँ।