कुचाई: बीजार गांव टोला चोपोरडीह में बाहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
कुचाई प्रखंड अंतर्गत रुगुडीह पंचायत के बिजार गांव के टोला चोपोरडीह में शनिवार शाम लगभग पांच बजे बाहा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. यहां पर बाहा परब मनाने आए लोगों ने पारंपरिक तरीके से अपने-अपने कानों पर सरई फूल (सखुआ का फूल) लगाकर सरखोसी की. इससे पूरा परिसर पारंपरिक गीत-स