मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय मनीषा बारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई सुखलाल बारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। घटना को लेकर मनीषा के पिता मोरा बारी ने बताया कि रविवार रात लगभग 10 बजे मनीषा अपने छोटे भाई सुखलाल बारी के साथ चक्रधरपुर स्टेशन जाने के लिए निकली थी।