ब्रह्मपुर: आरा-बक्सर फोरलेन पर ग्रहथा गांव के पास भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, चार लोग गंभीर रूप से घायल
आरा-बक्सर फोरलेन पर ग्रहथा के समीप सोमवार की अहले सुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।