सीतामऊ: शिकायतों के बाद सीतामऊ के आयुष क्लीनिक पर प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग की जांच, संचालकों से तीन दिन में दस्तावेज मांगे
सीतामऊ की सनसिटी कॉलोनी स्थित एक आयुष क्लीनिक पर शिकायतों के बाद एसडीएम शिवानी गर्ग प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जांच के लिए पहुंचीं, संयुक्त टीम ने क्लीनिक का निरीक्षण किया और संचालकों को तीन दिवस के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए,दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी,