पीथमपुर: पीथमपुर में पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर की कार्रवाई, ₹8,600 का जुर्माना वसूला
धार के नवागत पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश पर पीथमपुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर विशेष चालानी कार्रवाई की है। सहायक उपनिरीक्षक अनिल राजावत और उनकी टीम ने डेहरी सराय से लेबड़ के बीच सवारी वाहनों की गहन जांच की।