पीथमपुर: पीथमपुर में कमर्शियल फैक्ट्री के सामने पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पीथमपुर में कमर्सियल फैक्ट्री के सामने बाइक सवार को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। सेक्टर एक थाना पुलिस के अनुसार संजय पिता रामसिंह रघुवंशी अपने घर ग्राम खेडा से अपनी बाइक क्रमांक एमपी 09.एक्स.जी.1553 से महु जा रहा था,जैसे कमर्सियल फैक्टी के सामने पहुचा तभी पीछे से आ रही पीकप वाहन क्रं एम.पी.09जी.जे.0520 ने टक्कर मार दी।