पीथमपुर: पीथमपुर सेक्टर एक में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
पीथमपुर सेक्टर एक मे रविवार को बिजली बंद रहेगी।शनिवार शाम 6:00 बजे बिजली विभाग ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक सेक्टर-1 क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती इंडस टाउन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में की जाएगी, जिससे लगभग दो हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे।