पन्ना: बृजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Panna, Panna | Mar 11, 2026 पन्ना की बृजपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 19 जनवरी से लापता 15 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसे अब जेल भेज दिया गया है।