जगदलपुर: नकली पुलिस का आतंक, व्यवसायी के ₹1.60 लाख के जेवर चोरी, ईरानी गैंग पर शक
शहर में ठगों का एक ऐसा शातिर और दुस्साहसिक चेहरा सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों की नींद उड़ा दी है। ठगों ने अब राह चलते लोगों को शिकार बनाने के लिए खाकी के खौफ को अपना हथियार बना लिया है। धरमपुरा रोड पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने साफ कर दिया है कि शहर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं।