कोईलवर: कोइलवर प्रखंड में सड़क सुरक्षा की जानकारी देने के उद्देश्य से चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
मंगलवार को दोपहर के 12:00 से लेकर शाम के 5:00 बजे तक विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सड़क सुरक्षा की जानकारी देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाएं जाने वाले बाइक चालक एवं चार पहिया वाहनों में बैठे व्यक्तियों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूल व चॉकलेट देकर नियम पालन की अपील की।