नगर नौसा: दलदली चक गांव में हुए गोली कांड का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
शनिवार की संध्या में नगरनौसा थाना क्षेत्र के दलदली चक गांव में दहाबीघा का निवासी रविशंकर को बदमाशों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इस मामले में नगरनौसा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन के नेतृत्व में 12 घंटा के अंदर ही मामले का तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।