फिरोज़ाबाद: रामगढ़ इलाके में बैंक लोन न चुकाने पर पुलिस की मदद से संपत्ति को किया सीज
फ़िरोज़ाबाद शहर के रामगढ इलाके मे बैंक लॉन न चुकाने पर बड़ी कार्यवाही हुयी है। केनरा बैंक ने पुलिस और प्रशासन की मदत से लल्लन खां की प्रॉपर्टी मकान पर सरकारी ताला लगाकर सीज किया है। बताया जाता है वर्ष 2014 मे लल्लन खां ने केनरा बैंक से ₹10 लाख रुपया का 15 साल के लिए लॉन लिया था। करीव 4-5 तक बैंक को किस्त दी। उसके बाद बैंक को कोई पैसा नहीं दिया है।