आगर: आगर में देशभक्ति की धुनें गूंजी, पुलिस बैंड ने युवाओं को पुलिस बैंड भर्ती 2026 के लिए प्रेरित किया
मध्य प्रदेश पुलिस बैंड भर्ती 2026 को लेकर बुधवार दोपहर एक विशेष आयोजन किया गया। दोपहर करीब 12 बजे छावनी नाके चौराहे पर इंदौर से आई पुलिस बैंड टीम ने शानदार प्रस्तुति दी।देशभक्ति धुनों के जरिए आम लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया और युवाओं को भर्ती के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और आमजन मौजूद रहे।