कोरबा: कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में वारदात, लूटी गई रकम और वाहन बरामद
Korba, Korba | Jul 4, 2026 कोरबा में भाजपा किसान मोर्चा मंडल के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमला और 60 हजार रुपये की लूट के मामले में बालको पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड और वाहन भी बरामद कर लिया है।