जलालाबाद: साधन सहकारी समिति फरीदापुर में डीएपी खाद् के लिए किसानों ने दिनभर किया इंतज़ार, मायूस होकर लौटे
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद ब्लॉक की फरीदापुर साधन सहकारी समिति में खाद लेने के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई . भूखे प्यासे किसान शाम 5:00 तक समिति पर सचिव का इंतजार करते रहे फरीदपुर समिति के सचिव महेश कुमार मौके पर नहीं गए किसान डीएपी खाद के लिए हंगामा करते रहे खाद का वितरण न होने पर मजबूर होकर किस लौट गए