फिरोज़ाबाद: सिम चोरी के आरोपी को तमंचा-कारतूस के साथ थाना दक्षिण पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह 10 बजे करीब अजय पुत्र छबराम निवासी बरी चौराहा को लालऊ तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की जियो सिम के साथ अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।