खेतों से मगरमच्छ मोटर पंप चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सोमाझिटिया में किसानों के खेतों से 3 मगरमच्छ मोटर पंप चोरी के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी देवेंद्र सहारे उर्फ रामलाल और तरुण देवांगन, निवासी मोहड़ को गिरफ्तार किया है। वहीं 3 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 38 हजार रुपये कीमत के चोरी गए 3 मोटर पंप बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मोटर पंप चोरी कर उन्हें मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 N 7705 से ले जाकर ग्राम मोहड़ तालाब के पास कन्नेर झाड़ के समीप छिपाकर रखना बताया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
#DongargaonPolice #MotorPumpChori
#RajnanandgaonNews #ChhattisgarhNews
#CrimeNews
Raipur, Raipur | Sep 22, 2026