मंझनपुर: आषाढ़ा चौकी पुलिस पर रिश्वत मांगने, फर्जी मुकदमे में फंसाने और किडनैप की धमकी का आरोप, जांच एडिशनल एसपी को सौंपी गई
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र की आषाढ़ा चौकी पुलिस पर रिश्वत मांगने, फर्जी मुकदमे में फंसाने तथा किडनैप कराने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मामले में राजकुमारी नामक महिला ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में राजकुमारी ने आरोप लगाया है कि आषाढ़ा चौकी प्रभारी शुभम एवं एक सिपाही द्वारा उनसे रिश्वत की मांग की।