हमीरगढ़। उपखण्ड के भैंसाकुण्डल गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।विद्यालय में जर्जर भवन,कक्षा-कक्षों की कमी और विषयानुसार योग्य शिक्षकों के अभाव के चलते यह विद्यालय वर्तमान में केवल नाम मात्र का रह गया है। हालात ऐसे हैं कि विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।