गोरखपुर: गोरखपुर में भाजपा पार्षद के बेटे ने साथियों संग सिपाही को दौड़ा कर पीटा, 4 गिरफ्तार, पार्षद पुत्र फरार
शाहपुर क्षेत्र के असुरन चौराहे के पास सोमवार रात करीब 10 बजे एक ई-रिक्शा चालक द्वारा सिपाही की बाइक में टक्कर मारने के बाद विवाद हो गया।आरोप है कि विरोध करने पर मनबढ़ चालक ने अपने साथियों को बुला लिया,जिन्होंने सादे कपड़ों में जेल रोड चौकी जा रहे सिपाही को दौड़ाकर पीट दिया।पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।