सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस ने महापुरुषों की तस्वीर पर पेंट पोतकर जातीय भावनाओं को आहत करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सहारनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर सफेद पेंट पोतने के आरोपी को पुलिस ने रविवार शाम 7:15 बजे गिरफ्तार कर लिया है। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव चुनहैटी शेख निवासी रितेश उर्फ हिमांशु को रेलवे फाटक के पास से अरेस्ट किया है। आरोपी ने डॉ. अंबेडकर के बोर्ड पर उनके नाम और चेहरे पर सफेद पेंट किया था। इस घटना से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। थाना गागलहेड़ी