रफीगंज: रफीगंज में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तीसरे दिन आयोजित हुई 5 किमी मैराथन दौड़
अग्निशमन विभाग रफीगंज द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को तीसरे दिन 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अपराह्न 4:30 में मुन्ना कुमार ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता रफीगंज प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर मखदुमपुर के समीप तक गई और पुनः वहीं से लौटकर प्रखंड मुख्यालय पर समाप्त हुई।