समस्तीपुर: थानेश्वर स्थान मंदिर में सदर SDM के नेतृत्व में प्रयास संस्था द्वारा बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया
समस्तीपुर. अक्षय तृतिया के दिन को शादी विवाह के लिए शुभ मुहुर्म माना जाता है। लेकिन इस दिन मंदिरों में बाल विवाह की भी संभावना है। बाल विवाह को रोकने के लिए सदर एसडीएम दिलीप कुमार ने आज समाजिक संगठन प्रयास के साथ शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर, मन्नी पुर दुर्गा मंदिर में पंडितों के बीच जागरूकता कार्यक्रम किया।