पिछोर: ग्राम ककरौआ ठूनी निवासी के कुएं से विद्युत मोटर चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम ककरौआ ठूनी निवासी फरियादी ने आज सोमवार को दोपहर 2:00 बजे जानकारी के अनुसार बताया है कि हमारे घर के पास थोड़ी ही दूरी पर गुईया वाले कुआं पर विद्युत मोटर खेती सिंचाई के लिए रखी थी।अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है।विद्युत मोटर की कीमत लगभग 15000 रुपए थी जो कि किसी अज्ञात चोरों ने चुरा ली है फरियादी ने पुलिस थाना पिछोर में दिया आवेदन।