पालकोट: पालकोट में जल, जंगल और जमीन की रक्षा को लेकर ग्राम सभा आयोजित, वन अधिकारों पर ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज।
Palkot, Gumla | Jun 30, 2026 गुमला जिले के पालकोट प्रखंड अंतर्गत डहुपानी पंचायत के रोकेडेगा गांव स्थित हनुमान मंदिर चबूतरा परिसर में मंगलवार, 30 जून 2026 को आदिवासी-मूलवासी ग्रामीणों एवं प्रभावित वन रक्षा समिति की ओर से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वन्य प्राणी, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों के अधिकारों की सुरक्षा एवं ग्राम सभाओं को सशक्त बनाना था।