दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती रोडवेज बस बनी आग का गोला, चालक की सूझबूझ से 26 यात्रियों की बची जान #breaking #news
मेरठ। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला, दौराला थाना क्षेत्र के दादरी फ्लाईओवर के पास दिल्ली से हरिद्वार जा रही राजस्थान रोडवेज की बस के केबिन में लगी भीषण आग, देखते ही देखते बस आग का गोला बनी, चालक की सूझबूझ से बस रोककर सभी 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Parliament Street, New Delhi | Jun 26, 2026