बांके बाज़ार: शेरघाटी में अवैध विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 192 बोतल शराब जब्त
शेरघाटी उत्पाद थाना की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई घाघर नदी पुल के पास की गई, जहां तीन पहिया टोटो से शराब परिवहन करने के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बिट्टू कुमार और केवल कुमार शामिल हैं। इनके पास से कुल 156 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की