शाजापुर: ग्राम रसूलपुर में ग्रामीणों द्वारा वाहन चुराते पकड़े गए चोरों को न्यायालय ने भेजा जेल
सुनेरा थाने की उकावता पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में ग्रामीणों ने दोपहिया वाहन चुरा रहे दो युवकों को पकड़ा था। एक युवक मौके से भाग गया था। जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ा। तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। गुरुवार शाम को पुलिस द्वारा तीनों युवकों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।