Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

नैनी में 1 करोड़ की स्मैक के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, मणिपुर से लाता था माल* नारकोटिक्स टास्क फोर्स, अपराध शाखा और थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 करोड़ 3 लाख रुपये कीमत की 515 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आलोक त्रिपाठी पुत्र ब्रह्मानंद निवासी किदवई नगर, थाना नरैनी जनपद बांदा है। उसे शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत यूनिवर्सिटी के पीछे वाली रोड, सरस्वती हाइटेक सिटी के पास से पकड़ा गया। उसके पास से 7060 रुपये नकद, 1 मोबाइल और 1 राउटर भी बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा आरोपी ने बताया कि वह मणिपुर के इम्फाल से ट्रक के जरिए स्मैक लाता था और यूपी के विभिन्न जिलों में बेचता था। पकड़े जाने के डर से वह सिम वाला फोन नहीं रखता था। राउटर से इंटरनेट चलाकर व्हाट्सएप पर ही डील करता था। आरोपी ने बताया कि 2020 में दिल्ली के रोहिणी थाना पुलिस ने उसे 3 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। #prayagrajpolice

Allahabad, Allahabad | Jul 11, 2026
नैनी में 1 करोड़ की स्मैक के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, मणिपुर से लाता था माल* नारकोटिक्स टास्क फोर्स, अपराध शाखा और थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 करोड़ 3 लाख रुपये कीमत की 515 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आलोक त्रिपाठी पुत्र ब्रह्मानंद निवासी किदवई नगर, थाना नरैनी जनपद बांदा है। उसे शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत यूनिवर्सिटी के पीछे वाली रोड, सरस्वती हाइटेक सिटी के पास से पकड़ा गया। उसके पास से 7060 रुपये नकद, 1 मोबाइल और 1 राउटर भी बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा आरोपी ने बताया कि वह मणिपुर के इम्फाल से ट्रक के जरिए स्मैक लाता था और यूपी के विभिन्न जिलों में बेचता था। पकड़े जाने के डर से वह सिम वाला फोन नहीं रखता था। राउटर से इंटरनेट चलाकर व्हाट्सएप पर ही डील करता था। आरोपी ने बताया कि 2020 में दिल्ली के रोहिणी थाना पुलिस ने उसे 3 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। #prayagrajpolice - Allahabad News