शिवपुरी नगर: शिवपुरी में IPL सट्टे और स्मैक के खिलाफ फूटा गुस्सा, एसपी को सौंपा ज्ञापन, बड़े आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
शिवपुरी जिले में आईपीएल सट्टे और स्मैक के बढ़ते कारोबार के खिलाफ मंगलवार को दोपहर कांग्रेस नेताओं, भीम आर्मी,सामाजिक संगठनों और रावत समाज ने विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी रैली निकालकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आईपीएल सट्टे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और स्मैक कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग हैं