पांडू: मुसीखाप में जर्जर बिजली तारों से हादसे का डर, ग्रामीणों ने विभाग से मरम्मत की मांग की
Pandu, Palamu | Nov 5, 2026 पाण्डु प्रखंड के मुसीखाप में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मुसीखाप की मुख्य सड़क के पास जर्जर एवं नीचे लटक रहे बिजली के तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। सड़क के काफी नजदीक तार होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।