बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी के जमानत आवेदन पत्र को सुनवाई के बाद किया निरस्त
जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले के आरोपी के जमानत आवेदन पत्र को सुनवाई के बाद निरस्त कर दिया है। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में 7 दिसंबर 2023 को कोतवाली नानपारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।