बहराइच: दीवानी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने औचक निरीक्षण कर लिया जायजा तैनात कर्मियों को विशेष निगरानी के दिए निर्देश
बहराइच दीवानी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी वृंदा शुक्ला ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से असामाजिक गतिविधियों वाले व्यक्तियों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। स्पाइनच सीसीटीवी व मॉनिटरिंग रूम का निरीक्षण कर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।