बहराइच: बहराइच जनपद के 1.96 लाख बच्चों व किशोरों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े निकालने की दवा सीएमओ ने दी जानकारी
सीएमओ डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि बच्चे अक्सर जमीन में गिरी चीज उठाकर खा लेते हैं। कई बार वह नंगे पैर ही संक्रमित स्थान पर चले जाते हैं। इससे उनके पेट में कीड़े विकसित हो जाते हैं। जिससे बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने लगते हैं। ऐसे उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से जनपद के 1.96 बच्चों को एल्बेंडाजॉल दवा खिलाई जाएगी।