बहराइच: अपर जिलाधिकारी के कक्ष मे 1 फरवरी को होगी राजनीतिक दलों के साथ बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
बहराइच कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी के कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी के साथ 1 फरवरी को मध्यान 12 बजे बैठक आहूत की गई है। बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के साथ इस बैठक का आयोजन किया गया है।